👁 0 views Views
पिलखुवा: 25 लाख से तीन विद्यालयों का होगा कायाकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद 25 लाख रुपए की लागत से तीन विद्यालयों का कायाकल्प करेगी। पिलखुवा में रेलवे रोड मंडी तिराहा, मोहल्ला गढ़ी और अशोक नगर में प्राथमिक विद्यालय हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। विद्यालयों की मरम्मत, दिव्यांग छात्रों के लिए शौचालय, साफ-सफाई, रंग पुताई समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। तीनों विद्यालयों पर पालिका द्वारा करीब 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































