
पिलखुवा: घर में घुसे चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी, एक को पकड़ा साथी हुए फरार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में खेड़ा रोड पर स्थित एक मकान में घुसे चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर पर मौजूद परिजनों ने एक चोर को दबोच लिया जबकि उसके साथी फरार होने में कामयाब रहे। इस दौरान चोर घर से कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एक चोर को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सत्येंद्र के भाई का निधन हो गया। ऐसे में परिजन वहां गए हुए थे लेकिन घर में बंधे पशुओं की देखरेख के लिए सतेंद्र का बेटा घर लौट आया। मामला शुक्रवार की देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास का है जब चोरों ने घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने पिलर नंबर 55 के पास हाइवे से 100 मीटर भीतर खेड़ा रोड पर स्थित मकान में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सत्येंद्र का बेटा अन्य परिजनों के साथ सो रहा था। चोर घर में दाखिल हुए जिन्होंने अलमारी के ताले तोड़े और कीमती सामान चुरा लिया। आहट होने पर जैसे ही पीड़ित का पुत्र जागा तो उन्हें देखकर चोर मौके से कीमती सामान लेकर फरार हो गए जबकि एक को दबोच लिया। लड़खड़ाती जवान और कदमों के बीच संदिग्ध को दबोच लिया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808


























