
हापुड़,सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों को किसी का खौफ नहीं है जिन्होंने शुक्रवार की देर रात पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापपुर में जमकर उत्पात मचाया और दो मकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान से नकदी, आभूषण तथा कीमती सामान चुरा लिया और फरार होने में कामयाब रहे। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति है। सूचना पर पिलखुवा थाना प्रभारी पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है जिन्होंने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोर गुलशन पुत्र बशारत के मकान में घुसे जहां से उन्होंने करीब 15,000 की नकदी और 70,000 रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। परतापुर के घेरे के रहने वाले गुलशन ने बताया कि करीब आधा दर्जन बदमाश मुंह पर नकाब लगाकर घर में दाखिल हुए और कमरे की कुंडी लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी मोबाइल लेकर भी भाग गए जोकि छत पर मिले। इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है।वहीं चोरों ने प्रतापुर के मोहल्ला अल्वी निवासी असलम पुत्र कल्लू के यहां भी चोरी की जहां से चोर डेढ़ लाख की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि असलम के परिवार की बिजली कटी हुई है जो दूसरे मकान में सोते हैं। जब वह शनिवार की सुबह मकान में दाखिल हुए तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उनके होश उड़ गए। परिजनों को कहना है कि अगले महीने बेटी की शादी है और कमेटी उठाकर पैसे इकट्ठे किए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


































