हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी अय्यूब की परचून की दुकान से हजारों रुपए के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुकान का संचालक बुधवार की रात को दुकान के शटर का ताला लगाकर घर गया था। ताला तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए और हजारों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। अगले दिन सुबह दुकान का संचालक जब दुकान पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हासिल हुई।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी अय्यूब हाईवे किनारे स्थित बस अड्डे पर परचून की दुकान करता है। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। अय्यूब ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























