हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हथियारबंद बदमाशों ने बीती रात चौकीदारों को बंधक बनाया और निजी ट्रांसफार्मर का तेल, कॉपर की प्लेट व साइकिल भी चुरा ली। सोमवार की सुबह जब बंधक बने हुए चौकीदारों ने किसी तरह राहगीरों को पुकारा जिन्होंने चौकीदार को मुक्त कराया जिन्होंने कॉलेज के मैनेजमेंट को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज है जहां अशोक नगर निवासी धर्मवीर तथा शामली निवासी बृजभान सिंह चौकीदारी करते हैं। दोनों रविवार की रात कॉलेज के गार्ड रूम में मौजूद थे कि तभी लगभग 10 बदमाश पहुंचे जिन्होंने कट्टे के बल पर चौकीदार से नकदी छीन ली और उन्हें बंधक बना लिया। चौकीदारों को कमरों में बंद कर बदमाश ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे जहां से उन्होंने कॉपर की प्लेट, साइकिल, तेल चोरी कर लिया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
आपको बता दें कि चौकीदारों ने राहगीरों को आवाज़ लगाई जिन्होंने गार्ड रूम खोला और उन्हें मुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर पर तैयार होने के लिए बुलाएं मेकअप आर्टिस्ट: 8218124225






























