
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में मां की डांट से आहत 19 साल की एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती की मौत से परिवार में मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी।
मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है जब इंशा अल्लाह की पुत्री सफहा ने किसी बात से नाराज होकर यह कदम उठाया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। फंदे से लटकी लाश देख उनके पैरों चले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

































