👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास एक युवक को उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पीटा। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बंद कर पीड़ित छात्र को पीटा गया जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया है।
एक सड़क हादसे की सूचना पर छात्र छिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंचा जहां खड़ी एक काले रंग की कार में छात्र को उसके साथ पढ़ने वाले अन्य छात्र ने खींच लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































