हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दो युवकों ने सरेबाजार एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया और उसके बाद गाजियाबाद की मसूरी नहर पर ले गए जहां आरोपियों ने 10 वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा पर चाकुओं से वार कर उसे नहर में फेंक दिया।
मामला सोमवार का है जब पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी छात्रा किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी। बाजार में बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा को घेर लिया और उससे जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो दोनों आगबबूला हो गए और छात्रा को किडनैप कर गाजियाबाद की मसूरी नहर पर ले गए जहां दोनों ने छात्रा पर चाकू से कई वार किए और नहर में फेंक दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह छात्रा को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरु कर दी है। पीड़िता की स्थिति में पहले से सुधार बताया जा रहा है।
Offer: अब पाएं FREE Dal Makhni और बिल पर 25% Discount, Call @7906206417:
























