
पिलखुवा: ज़मीनी विवाद में चले धारदार हथियार, आधा दर्जन घायल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में वृद्धा समेत तीन महिलाएं भी हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया। साथ ही मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि पड़ोसियों में जमीनी विवाद को लेकर हंगामा खड़ा हो गया जिसने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर धारदार हथियार चले। क्षेत्र वासियो में दहशत की स्थिति बन गई। विवाद के दौरान 65 वर्षीय जन्म सिंह पुत्र भवानी सिंह, 40 वर्षीय विपिन राव पुत्र जन्म सिंह, 35 वर्षीय शीतल पत्नी विपिन राव, 63 वर्षीय वीरवती पत्नी जन्म सिंह, 37 वर्षीय प्रीति पत्नी किशन राव और 53 vrshiy हरेंदर सिंह पुत्र भवानी सिंह घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































