
👁 0 views Views
पिलखुवा: ट्रेन से कटकर शकुंतला की हुई थी मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आई मृतक महिला की पहचान हो गई है। मृतका का नाम 55 वर्षीय शकुंतला निवासी मोहल्ला गढ़ी है। जीआरपी के प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि वह किसी काम से घर से निकली थी। अचानक मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले रेलवे ट्रैक पर रेलवे रोड फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम को भेजा था।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























