
👁 0 views Views
पिलखुवा: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराबाद के जंगल में बुधवार को 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया। थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम कोर्ट में ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































