हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर गुरुवार की देर शाम एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। रिलायंस रोड पर स्थित टाटा स्टील फैक्ट्री के किनारे नाली से करीब 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। हालांकि मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की शिनाख्त का प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। ग्रामीणों ने शव देखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093


























