👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास पिलखुवा से हापुड़ की ओर जा रही एक स्कूटी खड़े टैंकर से जा टकराई जिससे स्कूटी चला रहा बुजुर्ग घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला सोमवार का है जब एक बुजुर्ग स्कूटी पर सवार होकर पिलखुवा से हापुड़ की ओर निकले। जैसे ही वह सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे तो अचानक स्कूटी टैंकर से जा भिड़ी जिसके कारण बुजुर्ग ने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया और वह नीचे गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग और राहगीर रुके जिन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111



























