
पिलखुवा: सामुदायिक भवन में कूड़ा गाड़ियों की पार्किंग से लोग परेशान
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की शैलेश फॉर्म कॉलोनी में सामुदायिक भवन के उपयोग को लेकर लोगों ने बुधवार को नाराजगी जाहिर की और प्रदर्शन किया और मामले में जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। बता दें कि सामुदायिक भवन और उसके परिसर का इस्तेमाल नगर पालिका द्वारा कूड़े की गाड़ियां खड़ी करने के लिए किया जाता है जिसकी वजह से लोगों को बहुत परेशानी होती है। उनका कहना है कि गंदगी और दुर्गंध की वजह से आना-जाना दूभर हो जाता है जिन्होंने जिलाधिकारी से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
क्षेत्र वासियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से कूड़ा उठाने वाले वाहनों को यहां पार्क किया जाता है जिसकी वजह से सामुदायिक भवन का इस्तेमाल करने में लोग हिचक रहे हैं। कूड़े की गाड़ियों से आने वाली बदबू की वजह से लोगों को बेहद परेशानी होती है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया।
मेरठ स्वीट्स से खरीदें व्रत की नमकीन, चिप्स, मिठाई: 9760414343
































