
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनता हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अशोकनगर में स्थित रमपुरा मार्ग पर नाली ना होने की वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। गंदा पानी लोगों के घरों में रिस रहा है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने मामले का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि फिलहाल यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गंदा पानी नाली में जाने की जगह यहां-वहां मकान की दीवारों में रिस रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से वह नाली की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में खड़ंजा तो बना है लेकिन नाली ना होने की वजह से विकास अधूरा है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































