हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय दीपक पुत्र ओमवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दीपक अमरोहा के गजरौला में अपने दोस्त के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था लेकिन रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया।
ब्रजघाट में चेक पोस्ट के आसपास दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने के दौरान बाइक सवार युवक का शव मिला जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों घायलों को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मामले की जांच जारी है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093





























