
पिलखुवा: एक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने दी हत्या की धमकी
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित एक नामी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह हत्या की धमकी देती दिखाई पड़ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। मामले में छात्रा ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
मामला गुरुवार का बताया जा रहा है जब 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के समय प्रधानाचार्या ने उसकी चोटी और बाल बुरी तरह पकड़े और मुंह पर थप्पड़ मारे। इसके बाद मामला गर्मा गया।
इस बाद परिजन स्कूल पहुंचे जहां प्रधानाचार्या से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान प्रधानाचार्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह हत्या की धमकी दे रही है। प्रधानाचार्य तू तड़ाक पर भी आ गई। ऐसे में छात्रा और उसके परिजनों ने प्रधानाचार्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































