पिलखुवा: रेलवे रोड फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की तैयारी










पिलखुवा: रेलवे रोड फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की तैयारी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की रेलवे रोड पर स्थित फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए कवायद तो शुरू हो गई है। शुक्रवार को रेलवे, सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने विधायक धर्मेश तोमर के साथ रेलवे रोड का निरीक्षण किया जहां ओवर ब्रिज बनाया जाएगा।

रेलवे रोड पर स्थित फाटक पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। यह सड़क पिलखवा के मुख्य मार्ग में से एक है। यहां राजकीय महिला एवं सरकारी अस्पताल भी स्थित है। इसकी वजह से मरीजों को भी आने-जाने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। फाटक बंद होने पर ट्रेन के निकलने का इंतजार करना पड़ता है।

लंबे समय से अंडर पास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी जिसके चलते विधायक धर्मेश तोमर ने केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर अंडरपास बनवाने की मांग की थी। हालांकि लोगों की मांग पर विधायक ने बाद में ओवरब्रिज बनवाने के लिए रेल मंत्री को पत्र भेजा। शुक्रवार को रेल मंत्रालय, पीडब्ल्यूडी और ब्रिज कारपोरेशन के अभियंता की टीम ने रेलवे रोड स्थित फाटक का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने वाली टीम ने रेलवे के सेक्शन इंजीनियर विपिन त्यागी, सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट इंजीनियर रजनीश यादव, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता नागपाल आदि शामिल रहे। रेलवे रोड पर जल्द ही ओवरब्रिज बनाया जाएगा जिसका काम जल्द शुरू होगा।

जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!