पिलखुवा: पीआरडी जवान पर लगाया महिला पर अश्लील टिप्पणी करने व तमंचा तानने का आरोप












पिलखुवा: पीआरडी जवान पर लगाया महिला पर अश्लील टिप्पणी करने व तमंचा तानने का आरोप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पीआरडी में तैनात जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि पीआरडी जवान आए दिन रौब दिखाता जो अवैध तमंचा अपनी आंटी में लगाकर रखता है। पीड़ित का कहना है कि 24 फरवरी की रात करीब 8:00 बजे उसकी मां के साथ आरोपी ने अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया। भद्दी और अश्लील टिप्पणी की। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट की और मारपीट के दौरान अंटी से तमंचा निकालकर पीड़ित की कनपटी पर सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि क्षेत्रवासियों में आरोपी दहशत बनाने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि पीआरडी जवान की एक वीडियो भी वायरल हो चुकी है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंगई दिखाता है जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010










  • Related Posts

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्रों को किया सम्मानित

    🔊 Listen to this सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्रों को किया सम्मानित हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ में स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल…

    Read more

    बाबूगढ़: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया होली पूजन

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया होली पूजन हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में दो स्थानों पर होली का पूजन किया गया। बाबूगढ़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्रों को किया सम्मानित

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्रों को किया सम्मानित

    बाबूगढ़: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया होली पूजन

    बाबूगढ़: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया होली पूजन

    होली महोत्सव में भक्तों ने भजनों पर खेली फूलों की होली

    होली महोत्सव में भक्तों ने भजनों पर खेली फूलों की होली

    गुम हुए मोबाइल पुलिस ने खोज कर मालिक को सौंपे

    गुम हुए मोबाइल पुलिस ने खोज कर मालिक को सौंपे

    बुलंदशहर मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    बुलंदशहर मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    हापुड़ में स्टंट की एक और वीडियो वायरल

    हापुड़ में स्टंट की एक और वीडियो वायरल
    error: Content is protected !!