हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दिकपुरा में पुलिस ने एक मकान में छापा मार कर मृत भैंस का मांस बरामद किया है। इस दौरान पुलिस को आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मेहरवान और रहमुल्ला को नामजद करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल मंगलवार की रात को पिलखुवा पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मामले का इनपुट मिला। इसके पश्चात पुलिस ने मकान पर छापा मारा और हालात देखकर दंग रह गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस ने भैंस का मांस आदि बरामद किया है। मांस को कब्जे में लेकर प्रशिक्षण के लिए पशु चिकित्सा के पास भिजवा दिया गया है। शेष मास को पुलिस ने जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

































