👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने गश्त के दौरान दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो अन्य जनपदों से आकर पिलखुवा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के नाम थाना जारचा के गांव कंदौला का अमित राणा व जनपद सम्भल के थाना चंदौली का मनी तोमर है। जो पिलखुवा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एलईडी, 15 सौ रुपए नकद, एक तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
































