पिलखुवा पुलिस ने लावारिस वाहनों को नीलाम किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना पिलखुआ पुलिस ने वर्ष 2020-2022 तक के थाना पिलखुवा परिसर में पड़े 42 वाहनों का निस्तारण नीलामी के माध्यम से कर दिया।
थाना पिलखुवा परिसर में वर्ष 2020-2022 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल व लावारिस एवं सीजशुदा 42 वाहनों की नीलामी बुधवार को कराकर निस्तारण किया गया।नीलामी के दौरान कुल 42 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 06,02,000/- (06 लाख 02 हजार रूपये लगायी गयी।
नीलाम किए गए वाहनों में 34 दो पहिया वाहन व 08 तीन/चार पहिया वाहन शामिल हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























