हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के पबला बिजली घर पर बतौर लाइनमैन के पद पर तैनात संविदाकर्मी की तमंचे के साथ वीडियो वायरल हो रही है। जैसे ही वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने संविदा कर्मी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार निवासी खेड़ा विद्युत विभाग में संविदा कर्मी है जो फिलहाल पबला बिजली घर पर बतौर लाइनमैन के पद पर तैनात है। रविवार को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह अपने हाथों में अवैध तमंचा लेकर खड़ा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और तमंचा भी बरामद किया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132






























