हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला गढ़ी में नाले की भूमि पर कब्जा कर स्थाई निर्माण करने के मामले में नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने स्थाई निर्माण को हटाने के लिए 15 दिनों का समय दिया था लेकिन नाले पर अतिक्रमण अभी भी हट नहीं पाया है। नगर पालिका ने कार्य की अधिकता को देखते हुए मकान मालिक को एक सप्ताह का और समय दिया है। आपको बता दें कि पिछले लगभग कई वर्षों से नगर पालिका स्थाई निर्माण को हटाने के लिए लगातार नोटिस भेज रही थी। कई वर्षों से यह कार्य अटका हुआ था। जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो स्थाई निर्माण को ध्वस्त करने के लिए नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची थी जिसके बाद मकान मालिक ने स्थाई निर्माण को हटाने के लिए 15 दिनों का समय मांगा था जो की 13 मार्च को पूरा हो गया। ऐसे में स्थाई निर्माण को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया है।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261


























