हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित शिव डेंटल केयर सेंटर से एक चोर ने क्लीनिक में घुसकर लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख रुपए की नकदी को चुरा लिया। आरोपी से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें स्कूटी पर सवार होकर आया एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि क्लीनिक पर कोई नहीं था जिसका फायदा उठाकर आरोपी अंदर घुस गया और लॉकर का लॉक तोड़ कर उसने एक लाख रुपए चुरा लिए। तहरीर के आधार पर पिलखुवा पुलिस ने तीन जुलाई को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलखुवा की रेलवे रोड निवासी पंकज तोमर का रेलवे रोड पर ही शिव डेंटल केयर सेंटर के नाम से क्लीनिक है जहां दोपहर करीब 1:15 बजे स्कूटी सवार एक संदिग्ध पहुंचा और तांक-झांक करने लगा। मौके का फायदा उठाकर अंदर घुस गया और लॉकर में रखी एक लाख रुपए की नकदी चुरा ली। शाम के समय जब पंकज क्लीनिक पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हासिल हुई। लॉकर का टुटा हुआ ताला देखकर उनके होश उड़ गये जिन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो सच्चाई का पता चला। पंकज ने थाने में तहरीर दी जिसके पश्चात तीन जुलाई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































