
पिलखुवा: सड़क हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन घायल
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर चौकी बस अड्डा के ऊपर अज्ञात वाहन ने गाड़ी में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। इस दौरान गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला रविवार के तड़के करीब 3:45 बजे का है जब बलेनो कार जैसे ही चौकी बस अड्डे के ऊपर फ्लाईओवर पर पहुंची तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान नाजिम पुत्र साबिर की मौके पर मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























