
पिलखुवा: मंदिर के पास मिला नवजात शिशु, पुलिस ने उपचार के लिए भेजा
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की देहपा रोड के पास स्थित शनि मंदिर के समीप नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब एक नवजात शिशु को रोते देख लोग एकत्र हुए और उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नवजात शिशु लड़का है जिसे पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए भेजा और सवालों के जवाब तलाश लग। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किसने इस बच्चे को यहां छोड़ा?
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867


































