
👁 0 views Views
पिलखुवा: अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में नगर पालिका परिषद पिलखुवा की टीम ने बुलडोजर और ट्रैक्टर ट्राली की मदद से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध करने की कोशिश की। इस दौरान कहासुनी भी हुई लेकिन नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई का क्रम जारी रखा। अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जिसको लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठाती है। ऐसे में अधिकारियों ने अतिक्रमण के खिलाफ जमकर कार्रवाई की और अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209






























