हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने ऊर्जा निगम को 20 लाख रुपए बकाया भुगतान के लिए पत्र लिखा है। नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने 18% ब्याज दर से 20 लाख की धनराशि का भुगतान कराने के लिए पत्र ऊर्जा निगम को भेजा है।
बता दें कि पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने ऊर्जा विभाग को 14 साल पहले ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए बीस लाख रुपए दिए थे लेकिन ना तो ट्रांसफार्मर लगा और ना ही धनराशि वापस मिली जिसके बाद नगर पालिका ने यह पत्र लिखा है।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने साल 2008 में शैलेश फार्म कालोनी, बारात घर और पालिका परिसर स्थित कॉन्प्लेक्स का निर्माण कराया था जिसमें ऊर्जा निगम को चार 400 केवीए और चार 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने थे। ऊर्जा निगम ने ढाई सौ केवीए का एक कथा 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगा दिए। एस्टीमेट के आधार पर ऊर्जा निगम पर पालिका के बीस लाख रुपए बकाया रह गया जिसके लिए विभाग को नोटिस जारी किया गया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में






























