
पिलखुवा: बंदरों ने बच्ची पर किया हमला
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बच्ची घर के आंगन में टोंटी बंद कर कमरे में जा रही थी कि बंदरों ने हमला बोल दिया। इससे बच्चे घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और बच्ची को बंदरों के चुंगल से बचाया।
मामला शनिवार का है जब बिलाल की बेटी घर के आंगन में थी। इसी दौरान करीब 15 से 20 बंदर आ गए और बच्ची पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और बंदरों को भगाया लेकिन बंदरों ने बच्ची को चोट पहुंचाई। पीड़ित ने मामले में बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































