
पिलखुवा: बदमाशों ने बाइक सवार से लूटी बाइक
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बड़ौदा हिन्द्वान फाटक से 200 मीटर पहले दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक बार एक सवार की बाइक को लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
हापुड़ के गांव सरावा निवासी विकास पुत्र ईश्वर चंद ने बताया कि वह गुरुवार को अपने दोस्त नीरज के साथ रिश्तेदार की शादी में जा रहा था। शाम करीब 8:00 बजे के आसपास वह स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर से निकला और 8:30 बजे पिलखुवा के बड़ौदा हिन्द्वान फटाक से 200 मीटर पहले पहुंचा जहां दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल छीन ली और फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 309 (4) में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























