पिलखुवा: मेडिकल स्टोर के संचालक पर लगाया मारपीट का आरोप
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मेडिकल कॉलेज में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत व्यक्ति के साथ मेडिकल स्टोर के संचालक ने मारपीट की जिससे मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव घायल हो गया और उसे चार उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राजेश गहलोत पुत्र छोटे सिंह निवासी गांव सपनावत थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ ने बताया कि वह एक मेडिकल कॉलेज में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी करता है। मामला मंगलवार का है जब वह दोपहर करीब 2:00 बजे मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में खड़ा था। तभी कुछ लोग उनके पास आए और मेडिकल स्टोर के लिए पूछने लगे। इसके बाद उसने मेडिकल स्टोर की ओर इशारा किया। वहीं पास में स्थित दूसरे मेडिकल स्टोर पर मौजूद लोग बाहर आए। उन्होंने राजेश गहलोत को पीटना शुरू कर दिया। राजेश का कहना है कि आरोपियों ने इस दौरान अभद्रता की और गाली गलौज किया। मेडिकल स्टोर के संचालक ने उसे इस वजह से पीटा क्योंकि उसने ग्राहकों को उसके स्टोर पर नहीं भेजा था। पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093




























