
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित किशनगंज नई आबादी में संचालित इनाम टेक्सटाइल नाम की पावरलूम फैक्ट्री में बीती रात भयंकर आग लग गई। आग लगने से चीख पुकार मच गई। क्षेत्र वासियों ने आग पर पानी का छिड़काव कर उसे काबू में करने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उसकी आगे सभी बेबस दिखाई दिए। शनिवार की तड़के दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। इस दौरान 20 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।मामला शुक्रवार की देर रात का है। मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि फैक्ट्री में कारीगर काम कर रहे थे। मशीन चल रही थी। तभी किसी फॉल्ट के करंट शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट के दौरान निकली चिंगारी ने भयंकर रूप धारण कर लिया और धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कारीगर, आसपास के क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पावर लूम फैक्ट्री पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आखिर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान स्टॉक, मशीनरी, फर्नीचर जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग के कारण 20 लाख का नुकसान हुआ है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

































