
पिलखुवा: गोदाम में लगी भयंकर आग
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र की धौलाना रोड पर स्थित एक स्क्रैप पन्नी के गोदाम में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से उठने वाला धुआं दूर से देखा जा सकता था। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। हालांकि इस दौरान फैक्ट्री मालिक का काफी नुकसान हो गया।
आपको बता दें कि पिलखुवा की धौलाना रोड पर पिलखुवा के किशनगंज निवासी आरिफ की स्क्रैप पिन्नी का गोदाम है जिसमें अचानक शार्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने धीरे-धीरे आग का रूप धारण कर लिया। इस दौरान आग से उठने वाला काला धुआं दूर से देखा जा सकता था। मामले की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के पश्चात आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन फैक्ट्री मालिक का काफी नुकसान बताया जा रहा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































