
👁 20 views Views
पिलखुवा: सिलेंडर लेने वालों की लम्बी कतार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के पिलखुवा के डूहरी में गैस गोदाम पर सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की लंबी कतार दिखाई दी। इस दौरान लोगों ने गैस एजेंसी के संचालक पर तरह-तरह के आरोप लगाए। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बुधवार को जनपद हापुड़ के पिलखुवा के डूहरी में स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं की कतार दिखाई दी जिनका कहना है कि वह पिछले कई दिनों से सिलेंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846



























