
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में घर के बाहर खड़ा एक लोडर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इसके बाद लोडर के मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिलखुवा के व्यापारी संजय बंसल अकेला ने बताया कि उनके यहां खेड़ा निवासी राहुल काम करता है जो लोडर लेकर घर गया था। बीती देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास पल्सर पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। घर के बाहर खड़े लोडर को चुरा लिया। दो संदिग्धों में से एक बाइक से उतरा और उसमे से एक ई-रिक्शा में बैठकर मौके से फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























