
👁 31 views Views
पिलखुवा: मकान से जेवर व नकदी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा : कोतवाली क्षेत्र के नयागांव की धनेश्वरी देवी परिवार संग बीमार रिश्तेदार को देखने मेरठ गई थीं। इसी दौरान बदमाशों ने मकान के ताले काटकर अंदर घुसे और अलमारी तथा बक्सों में रखे जेवर व नकदी चोरी कर ली। परिवार के लौटने पर घटना का पता चला। बताया गया कि बदमाश तीन चांदी की तगड़ी, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का टीका, एक सोने की नथ और करीब 50-60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||





























