
गैंगरेप के आरोपी पिलखुवा के लोहा व्यापारी जेल से निकलने को तड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा के बहुचर्चित गैंगरेप के दो आरोपी बाप बेटी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं जिसको लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है जबकि इस सिलसिले में दो मुख्य आरोपी जेल में है और वह जेल से बाहर आने के लिए फड़फड़ा रहे हैं।
पिलखुवा में गुर्दे की बीमारी से पीड़ित की बेटी (14 वर्ष) 13 नवंबर 2025 को गायब हो गई थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पिलखुवा में दर्ज की गई। यह गायब लड़की 25 नवंबर को पिलखुवा के लोहा व्यापारी नरेश गोयल के घर से बेसुध हालत में मिली थी। नाबालिगा ने अपनी मां को बताया था कि उसे प्रज्ञा अपने घर बुलाकर ले गई जहां उसने मुझे कोल्ड ड्रिंक पिलाई और वह बेहोश हो गई। प्रज्ञा के पापा आशीष, हेमंत व नरेश गोयल ने बारी-बारी से 25 नवंबर तक समय-समय पर बलात्कार किया। यानी की दरिंदों ने 10-12 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंग रेप का भंडा 12 दिन बाद खुला।
पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी गांधी बाजार पिलखुवा निवासी व लोहा व्यापारी नरेश गोयल व हेमंत को तो गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है परंतु आशीष व उसकी बेटी प्रज्ञा पुलिस पकड़ से दूर रहकर छिपती फिर रही है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867































