पिलखुवा: पेयजल पुनर्गठन योजना का फीता काटकर शुभारंभ
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में पिलखुवा पेयजल पुनर्गठन योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के तहत पांच नलकूप, दो उच्च जलाशय, पांच पंप हाउस, लगभग 88 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली, 14709 पेयजल ग्रह संयोजन, उच्च जलाशय रिपेयर, छह पंप हाउस रिपेयर के साथ-साथ बाउंड्री वॉल आदि का कार्य किया जाएगा। योजना का कार्य सात मार्च से शुरू हुआ है जिसका शुक्रवार को राज्य मंत्री डॉ जनरल वीके सिंह ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष विभु बंसल आदि उपस्थित रहे। वहीं जनरल वीके सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिचार्जिंग वेल बनाए जाए। इसी के साथ लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील की। बताते चलें कि पिलखुवा पेयजल पुनर्गठन योजना से क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचेगा जिसमें 4804.25 लाख रुपए की लागत आएगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























