
पिलखुवा: तीन स्थानों पर छापेमारी कर लाखों के अवैध पटाखे पकड़े
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब पुलिस-प्रशासन ने छापा मार कार्रवाई के दौरान अवैध पटाखों के साथ दो को दबोच लिया। लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कीमत पर अवैध पटाखे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार एसडीएम मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान की संयुक्त टीम ने पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला कृष्णगंज में तीन स्थानों पर छापा मारा जहां से पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया और लाखों रुपए कीमत के पटाखे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मोहल्ला कृष्णगंज निवासी कपिल, पूरा मोहल्ला निवासी रजत के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह पटाखे दिवाली पर बेचने के लिए आए थे जो अवैध रूप से स्टॉक किए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























