
👁 26 views Views
पिलखुवा: दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर अलमारी में रखी 26000 रुपए की नकदी, सामान चुराकर फरार हो गए। टूटा ताला देख परिजनों के होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस से मामले से कार्रवाई की मांग की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































