
पिलखुवा: आधा दर्जन दबंगों ने बाइक रोककर युवक के साथ की मारपीट
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हावल मदापुर मार्ग पर बुधवार की शाम एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आधा दर्जन युवकों ने उसकी बाइक रोककर उस पर हमला किया। इस दौरान वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
धौलाना के शौलाना निवासी आकाश ने बताया कि वह शाम को बाइक से घर लौट रहा था। हावल मार्ग पर कुछ युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो उसके साथ आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846


























