
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के लिए पहुंची टीम ने जाते ही दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया और विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी। स्टॉक रजिस्टर का भी मिलान किया। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मामला मंगलवार का है जब जीएसटी विभाग के अधिकारी पिलखुवा के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम के यहां सर्वे के लिए पहुंचे। टीम बिल, अभिलेख, स्टॉक, रजिस्टर, गोदाम, दुकान आदि खंगाल रही है।
























