
पिलखुवा: चंडी मंदिर फाटक पर एक घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के चंडी मंदिर फाटक पर गुरुवार को एक मालगाड़ी करीब एक घंटे तक रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को क्षेत्रवासियों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुरुवार की सुबह 9:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक फाटक के बंद रहने के कारण स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ दफ्तर आने जाने वाले लोगों को भी काफी ज्यादा परेशानी हुई। एक घंटे बाद सिग्नल मिलाने के पश्चात माल गाड़ी अपनी मंजिल के लिए रवाना हुई।
बता दें कि चंडी मंदिर फाटक, पिलखुवा का प्रमुख मार्ग है। मामला गुरुवार का है जब एक मालगाड़ी जैसे ही रेलवे फाटक पर पहुंची तो वह एक घंटे तक खड़ी रही जिसकी वजह से फाटक एक घंटे बाद खुला जिसके बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

























