
👁 0 views Views
पिलखुवा: वाहन बेचने के नाम पर की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक पिकअप गाड़ी बेचने के बहाने धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवाजी नगर निवासी सुहैल ने बताया कि आरोपी ने 70,000 रुपए देकर पिकअप गाड़ी खरीदी लेकिन तय की गई 53 किस्तों में से एक भी भुगतान नहीं किया और पैसे लेकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601
































