
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की धौलाना रोड पर रविवार की शाम दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव नगलाकाशी के एक ही परिवार के पांच लोग गाड़ी में सवार होकर धौलाना रोड से होते हुए अपने गांव की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आई दूसरी गाड़ी से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान नगला काशी का मुकेश राणा, हर्ष राणा, देव राणा, नरेश राणा और सात साल का गोलू राणा घायल हो गए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























