हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रुपए के लेनदेन को लेकर प्रॉपर्टी डीलर के मकान पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर व उसका परिवार बाल-बाल बच गया।
गांव खैरपुर खैराबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसने अपने दो साथियों के साथ गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति को किसान की जमीन विक्रय कराई थी। बैनामा के समय जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने किसान को नकद रुपए दिए जिसमें दस हजार रुपए कम थे। किसान का तगादा होने पर उसके द्वारा जमीन खरीदने वाले व्यक्ति को फोन कर दस हजार रुपए कम होना बताया। इसी बात को लेकर उसके साथी नाराज हो गए और उसके घर पर हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512

































