👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड के पिलखुवा के रजनी बिहार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब धान की गड्डियों में आग लग गई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पिलखुवा कोतवाली के रजनी बिहार में पशुओं के चारे के लिए करीब तीन ट्रॉली धान की गड्डी रखी थी। अज्ञात कारणों से धान की गड्डियों में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।




























