
पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साकेत में एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में आग लगी। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों पर काबू पाया। इस दौरान कोई जानहानी नहीं हुई लेकिन मकान मालिक का काफी नुकसान हो गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मामला मंगलवार का है जब पिलखुवा के मोहल्ला साकेत निवासी फतेह चंद्र सक्सेना पुत्र शंकर लाल सक्सेना के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने से जहरीला धुआं उठने लगा। मामले की जानकारी मिलने पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और दमकल विभाग और पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके आग पर काबू पाया गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867


























