
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आज़मपुर देहपा में रविवार की रात करीब 11:00 बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसने पथराव को रूप ले लिया। इस दौरान जमकर पथराव और गाली-गलौज हुआ जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला रविवार की रात करीब 11:00 के आसपास का बताया जा रहा है। जब दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ जिससे लोगों में दहशत की स्थिति बन गई।






























